छत्तीसगढ़ व ओडिशा से पहुंचे प्रतिभागी, पंचतत्व थीम पर हुआ भव्य आयोजन
कोरबा। जेसीआई कोरबा सेंट्रल द्वारा राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम स्पीच क्राफ्ट का भव्य आयोजन 17 से 19 अप्रैल तक होटल श्री गणेश इन, कोरबा में किया गया। तीन दिवसीय इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में वक्तृत्व कौशल, व्यक्तित्व विकास तथा कुशल प्रशिक्षक बनने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ एवं ओडिशा से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
प्रशिक्षण में पायलट फैकल्टी के रूप में जेसी सीए ख्याति भंडारी (बूंदी, राजस्थान), को-पायलट जेसी आरएसवी कृष्णा (बरगढ़, ओडिशा) एवं जेसी आंचल पंजवानी (रायपुर) विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जेसी ई. राज अग्रवाल थे।
इस अवसर पर जेसीआई इंडिया जोन-27 के अध्यक्ष जेसी सीए प्रणव लाठ, जोन डायरेक्टर ट्रेनिंग जेसी अभिलाष अग्रवाल, जोन वाइस प्रेसिडेंट जेसी अंकित टमकोरिया सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
पंचतत्व थीम पर हुआ शुभारंभ
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों का माला, पगड़ी पहनाकर तथा ढोल-ताशों के साथ स्वागत कर किया गया। इस बार आयोजन की थीम पंचतत्व रखी गई थी। प्रतिभागियों को प्रभावी वक्तृत्व कला, मंच संचालन, बॉडी लैंग्वेज और आत्मविश्वास बढ़ाने का प्रशिक्षण दिया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम ने बांधा समां
शाम को आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने पंचतत्व थीम पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया। हास्य कवि हीरामणि वैष्णव ने स्टैंडअप कॉमेडी से सभी का मनोरंजन किया। प्रतिभागियों और प्रशिक्षकों ने भी समूह नृत्य प्रस्तुत किया।
वीडियो रिकॉर्डिंग से कराया सुधार
18 अप्रैल को प्रतिभागियों को व्यायाम और जुम्बा कराया गया। प्रशिक्षण सत्र में वीडियो रिकॉर्डिंग के माध्यम से बोलने की शैली, हावभाव और प्रस्तुति कौशल में सुधार के लिए मार्गदर्शन दिया गया।
समापन समारोह में सम्मान
19 अप्रैल को समापन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें पूर्व जोन अध्यक्ष सीए अमर अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान प्रतिभागियों, प्रशिक्षकों और अतिथियों को स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया गया। जेसीआई कोरबा सेंट्रल की मेजबानी की सभी ने सराहना की और आयोजन को ऐतिहासिक बताया।
जेसीआई कोरबा सेंट्रल के अध्यक्ष जेसी सीए त्रिलोकी नाथ बजाज ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले पूर्व अध्यक्षों और कार्यकारिणी सदस्यों का आभार जताया।
संस्था के सचिव एवं प्रोजेक्ट डायरेक्टर जेसी निश्चल टमकोरिया ने बताया कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम व्यक्तित्व विकास की दिशा में एक सशक्त पहल साबित हुआ।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
