एसपी सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर यातायात व्यवस्था में अस्थायी बदलाव
कोरबा। शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है।
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर शहर के ट्रैफिक सिग्नलों को प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक अस्थायी रूप से बंद किया जा रहा है।
यह व्यवस्था अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले, सीएसपी नितेश ठाकुर, सीएसपी प्रतीक, डीएसपी डी.के. सिंह तथा तेज यादव के मार्गदर्शन में लागू की जा रही है।
पुलिस प्रशासन का कहना है कि दोपहर के समय यातायात दबाव कम रहने के कारण इस अवधि में सिग्नल बंद रखकर ट्रैफिक संचालन को अधिक सहज बनाया जाएगा। साथ ही चौराहों पर पुलिस बल तैनात कर यातायात नियंत्रित किया जाएगा।
प्रशासन ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने, सावधानीपूर्वक वाहन चलाने तथा पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करने की अपील की है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
