कोरबा। मंगलवार सुबह नकटीखार बायपास मार्ग के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बालको नगर निवासी दंपत्ति की मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
जानकारी के अनुसार, बहरुराम रात्रे अपनी पत्नी के साथ ग्राम गोढ़ी में आयोजित दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने दुपहिया वाहन से जा रहे थे। इसी दौरान कचन्दा नाला के पास एक तेज रफ्तार भारी वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
हादसा इतना भीषण था कि बहरुराम रात्रे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों ने तुरंत 108 संजीवनी एंबुलेंस को सूचना दी, लेकिन एंबुलेंस के पहुंचने से पहले ही उन्होंने भी दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं हादसे के बाद फरार अज्ञात वाहन चालक की तलाश जारी है।
दंपत्ति की असामयिक मौत से बालको नगर क्षेत्र और परिजनों में गहरा शोक व्याप्त है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
