टीपी नगर फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात युवक का कटा शव, पुलिस जुटी पहचान में

कोरबा। कोरबा अंचल सीएसईबी चौकी क्षेत्र अंतर्गत टी.पी. नगर फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात युवक का कटा शव मिला। शव देखकर फाटक पर तैनात कर्मचारियों ने सीएसईबी चौकी पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई की।

रेलवे आरपीएफ भी पहुंची मौके पर
फाटक के कर्मचारियों ने तत्काल अपने उच्च अधिकारियों को इस बाबत सूचित किया। कोरबा रेलवे आरपीएफ की पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी जुटाई।

गेटमैन ने दी जानकारी
टी.पी. नगर फाटक पर तैनात गेटमैन ने बताया कि यह घटना अलसुबह सामने आई, जिसकी जानकारी उन्हें राहगीरों से मिली।

मृतक के कपड़े और पास मिली चाबी
मृतक ने पेंट और शर्ट पहन रखी थी। उसके पेंट की जेब से घर की चाबी भी मिली है। युवक की उम्र लगभग 30 से 35 साल बताई जा रही है।

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
सीएसईबी चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा तैयार किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया।

पुलिस जुटी पहचान सुनिश्चित करने में
सीएसईबी चौकी प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और मृतक की पहचान में जुट गई है। पुलिस व्हाट्सएप और सोशल मीडिया पर फोटो वायरल कर तथा आसपास के लोगों से पूछताछ कर पहचान सुनिश्चित करने का प्रयास कर रही है। पहचान होने के बाद ही मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट हो पाएगा।