जनता के लिए शुरू हुआ शीतल शरबत मंदिर,पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने किया शुभारंभ,गर्मी में राहत की पहल

कोरबा। कांग्रेस कार्यालय टीपी नगर के सामने शीतल शरबत का शुभारंभ पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने किया। शांति देवी मेमोरियल सोसाइटी इसका संचालन करेगी।

गर्मी में प्यास बुझाने की पुनीत पहल
जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि गर्मी के मौसम में प्यास से बेहाल लोगों को शीतल पेयजल व शीतल शरबत उपलब्ध कराना पुनीत कार्य है।

विभिन्न फ्लेवर के साथ मिलेगा शरबत
नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू, नारायण कुर्रे, सपना चौहान ने कहा कि गर्मी में पानी पिलाना अच्छी बात है और अलग-अलग फ्लेवर के साथ शरबत देना काफी मायने रखता है।

कार्यक्रम में पूर्व सभापति धुरपाल सिंह कंवर, युवा कांग्रेस अध्यक्ष राकेश पंकज, जिला महामंत्री एफ.डी. मानिकपुरी, पार्षद रवि चंदेल, डॉ. रामगोपाल कुर्रे, सुखसागर निर्मलकर, अविनाश बंजारे, सुभाष राठौर, मस्तुल कंवर, बद्रीकिरण, महेन्द्र थवाईत, पीयुष पाण्डेय, गिरधारी बरेठ, रमेश वर्मा, अशोक कंवर, जीवन चौहान, रथलाल चौहान उपस्थित थे।