हनुमंत कथा में अनवर परिवार की सनातन में वापसी,बागेश्वर सरकार ने दी बधाई

कोरबा।हनुमंत कथा के आयोजन के दौरान एक विशेष घटना सामने आई, जब बेमेतरा जिले के निवासी मो. अहमद ने अपने परिवार के साथ सनातन धर्म में वापसी की। इस दौरान उनकी पत्नी हसीना और पुत्र मो. सैफ भी शामिल रहे।

कार्यक्रम में सार्वजनिक रूप से तीनों का पटका पहनाकर और तिलक लगाकर स्वागत किया गया। इसके साथ ही मो. अहमद को नया नाम ‘आदर्श दास’ दिया गया, जबकि उनकी पत्नी और पुत्र को भी नए नाम प्रदान किए गए।

मंच से कथावाचक धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने परिवार को मुख्यधारा में लौटने पर बधाई दी और समाज से उनके संरक्षण की अपील की।

नए सनातनी बने आदर्श दास ने बताया कि वे लंबे समय से हिंदू समाज के बीच रह रहे थे और धर्म एवं संस्कृति से प्रभावित होकर यह निर्णय लिया।

इस घटना को लेकर कार्यक्रम में मौजूद श्रद्धालुओं में उत्सुकता और चर्चा का माहौल बना रहा।