हनुमंत कथा के चौथे दिन उमड़ा जनसैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालु हुए शामिल

कोरबा।बांकीमोंगरा के ढपढप स्थित अपना घर सेवा आश्रम में आयोजित बागेश्वर सरकार की हनुमंत कथा के चौथे दिन श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। अनुमानित डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने कथा पंडाल एवं आसपास के परिसर में पहुंचकर भगवान हनुमान की भक्ति में भाग लिया।

शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कथा वाचन के दौरान बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने विभिन्न प्रसंगों के माध्यम से बजरंगबली की शक्ति, भक्ति और दुष्टों पर विजय की कथा सुनाई, जिससे श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे।

कार्यक्रम के दौरान भक्तों ने भक्ति भाव से कथा श्रवण किया और सकारात्मक प्रतिक्रिया व्यक्त की। 28 मार्च से प्रारंभ हुई इस कथा में 31 मार्च को बजरंग दल द्वारा त्रिशूल दीक्षा कार्यक्रम भी संपन्न हुआ।

हनुमंत कथा का समापन 1 अप्रैल को होगा, जिसे लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह बना हुआ है।