कोरबा। छत्तीसगढ़ के उद्योग मंत्री एवं कोरबा विधायक लखन लाल देवांगन के सशक्त प्रयासों और प्रस्ताव के फलस्वरूप राज्य बजट में कोरबा नगर निगम क्षेत्र एवं पूरे जिले के लिए करोड़ों रुपये की महत्वपूर्ण सौगातें मिली हैं।
सड़क निर्माण, पुल-पुलिया, ओवरब्रिज सर्वेक्षण, शासकीय स्कूल भवनों के निर्माण और अन्य विकास कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई है।
कोरबा नगर निगम क्षेत्र की प्रमुख स्वीकृतियां:
बालको रोड से ढोढीपारा नहर मार्ग होते हुए पंप हाउस तक 12 किमी टू-लेन मार्ग – 9.60 करोड़
सोनालिया पुल निर्माण – 7.20 करोड़
बालको नगर में बंद गर्म नहर मार्ग का भराव कर अमर होटल से आगे 4 किमी सीसी रोड – 6.40 करोड़
दादर से नकटीखार 5 किमी पहुंच मार्ग – 5.60 करोड़
रूमगड़ा चौक से सोनपुरी मार्ग 6 किमी – 5.60 करोड़
रूमगड़ा से जाम बाहर तक 4 किमी सीसी मार्ग – 4.80 करोड़
रानी रोड से दुरपा रोड (सर्वमंगला ब्रिज के नीचे तक) 3 किमी सीसी सड़क – 4.80 करोड़
डिंगापुर से सिंचाई कॉलोनी मुक्तिधाम रामपुर तक 3 किमी सीसी मार्ग – 4 करोड़
देवी अहिल्याबाई होल्कर कन्वेंशन सेंटर का वातानुकूलित कार्य – 2.50 करोड़
कटघोरा में हाईटेक बस स्टैंड निर्माण – 5 करोड़
ओवरब्रिज सर्वेक्षण एवं निर्माण:
कोरबा शहर में सीएसईबी चौक के पास वाइ सेप रेलवे ओवरब्रिज, बरबसपुर यार्ड के पास रेलवे ओवरब्रिज तथा कोरबा-चापा गेवरा रेल लाइन पर दो स्थानों पर ओवरब्रिज निर्माण के सर्वेक्षण हेतु कुल 16 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है।
जिले की प्रमुख ग्रामीण सड़कें एवं पुल:
कटघोरा से जेजरा चौक मार्ग का फोरलेन चौड़ीकरण
सुतर्रा मार्ग पर खोलार नाला में उच्च स्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग
सीपत-बलौदा-कोरबा मार्ग पर हसदेव नदी में उच्च स्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग
महोरा से चिचोली मार्ग 12 किमी निर्माण
लेमरू-नकिया-विमलता मार्ग 10 किमी मजबूतीकरण
कोथारी-सोहागपुर से उमरेली मार्ग 10 किमी उन्नयन
पोड़ी उपरोड़ा के सीपत पारा से खरवार पारा ग्रामीण मार्ग 6 किमी
पोड़ी उपरोड़ा के कुर्था पारा प्राथमिक शाला से कासाबहरा पहुंच मार्ग 6 किमी
पोड़ी उपरोड़ा के पचधार पहुंच मार्ग 5 किमी
स्कूल शिक्षा विभाग में स्वीकृतियां:
प्रदेश में 250 प्राथमिक शाला भवनों की स्वीकृति में से कोरबा जिले के 22 प्राथमिक शालाओं के भवन निर्माण को मंजूरी मिली है। इनमें देवद्वारी, मोती सागर पारा, बेला कछार, शासकीय कन्या कोरबा, लालघाट, सेंट्रल वर्कशॉप, गोकुल नगर, दादर खुर्द, नया रिसदी, डूमरडीह झगहरा, गनियारी, बुढ़िया पाली, भाटापारा, बंजारी, चारपारा, सेमर कछार, दहीबोरापारा, शांति नगर, खोडरी, कुम्हारी सनी, चचाईयापारा, बनवार आदि शामिल हैं।
इसके अलावा करतला ब्लॉक में शासकीय हाई स्कूल फतेगंज और नोन्दहरा के दो हाई स्कूल भवनों के निर्माण हेतु प्रति भवन 75.33 लाख रुपये की स्वीकृति प्राप्त हुई है।
उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और वित्त मंत्री ओपी चौधरी का हृदय से आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि कोरबा को लगातार बड़े विकास कार्यों की स्वीकृति मिल रही है, जो क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















