कोरबा।जिले के किसान अपनी अधिसूचित दलहन एवं तिलहन फसलों का विक्रय प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान (PM-AASHA) अंतर्गत प्राइस सपोर्ट स्कीम के तहत न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर कर सकेंगे। इसके लिए किसानों को ‘‘एकीकृत किसान पोर्टल’’ के माध्यम से 28 फरवरी 2026 तक पंजीयन कराना अनिवार्य होगा।
योजना के अंतर्गत अरहर, उड़द, मूंग, मूंगफली, सोयाबीन, चना, मसूर एवं सरसों की खरीदी आदिम जाति सेवा सहकारी समिति जटगा एवं कोरबी (पोड़ीउपरोड़ा) में की जाएगी।
उपार्जन अवधि इस प्रकार निर्धारित की गई है:
मूंग, उड़द, मूंगफली एवं सोयाबीन: 01 दिसंबर 2025 से 28 फरवरी 2026 तक
अरहर एवं सरसों: 15 फरवरी 2026 से 15 मई 2026 तक
चना एवं मसूर: 01 मार्च 2026 से 30 मई 2026 तक
निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य (प्रति क्विंटल):
अरहर – ₹8000
मूंग – ₹8768
उड़द – ₹7800
मूंगफली – ₹7263
सोयाबीन – ₹5328
चना – ₹5875
मसूर – ₹7000
सरसों – ₹6200
केवल एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीकृत किसानों से ही एमएसपी पर खरीदी की जाएगी। पंजीयन के लिए किसान का मोबाइल नंबर, आधार कार्ड एवं ऋण पुस्तिका/बी-1 आवश्यक दस्तावेज के रूप में अनिवार्य होंगे।
अधिक जानकारी के लिए कृषक अपने क्षेत्र के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी अथवा संबंधित आदिम जाति सेवा सहकारी समिति के प्रबंधक से संपर्क कर सकते हैं।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















