कोरबा। ट्रांसपोर्ट नगर कोरबा स्थित इंदिरा स्टेडियम के ऑडिटोरियम में लिटिल स्टार स्कूल का वार्षिक उत्सव समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत उपस्थित रहीं।
समारोह के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग नृत्य प्रस्तुतियों एवं विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जिसे उपस्थित अतिथियों व अभिभावकों ने खूब सराहा।
इस अवसर पर पार्षद नरेंद्र देवांगन,मुकुंद कंवर,राकेश नागरमल, विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती अनीशा तिवारी, उप प्राचार्य श्रीमती यशोदा साहू, डायरेक्टर पराग तिवारी, श्रीमती रजनी यादव, श्रीमती प्रमिला केंवट, श्रीमती रोजलीना मसीह सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं अभिभावकगण उपस्थित रहे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















