कोरबा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा ने 21 दिसंबर को जिला कांग्रेस कार्यालय के समक्ष बैठक आयोजित कर केन्द्र की भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेसजनों ने मनरेगा से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का नाम हटाने और योजना को ‘विकसित भारत ग्राम जी’ नाम देने का पुरजोर विरोध किया।
पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर ने कहा कि नया कानून गरीबों के रोजगार अधिकार छीन सकता है, जबकि मनरेगा से करोड़ों ग्रामीण परिवारों को लाभ मिलता रहा है।
ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज चौहान ने बताया कि 20 वर्ष पूर्व डॉ. मनमोहन सिंह सरकार ने यह क्रांतिकारी योजना शुरू की थी, लेकिन वर्तमान सरकार को गरीबों और गांधीजी से कोई सरोकार नहीं।
प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुरेंद्र प्रताप जायसवाल ने आरोप लगाया कि नाम बदलने से साफ है कि मोदी सरकार को गांधीजी के विचारों और गरीबों के अधिकारों से नफरत है।इस जनकल्याणकारी योजना से छेड़छाड़ अस्वीकार्य है।
प्रदेश कांग्रेस सचिव विकास सिंह, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ अध्यक्ष गजानंद साहू, अनुसूचित जाति अध्यक्ष नारायण कुर्रे, सेवादल अध्यक्ष प्रदीप पुरायणे, युवा कांग्रेस अध्यक्ष राकेश पंकज, पूर्व सभापति धुरपाल सिंह कंवर, इंटक पदाधिकारी मनहरण राठौर, ब्लॉक अध्यक्ष संतोष राठौर, बसंत चंद्रा सहित पार्षद बद्री किरण, गीता गभेल, अनुज जायसवाल, सुभाष राठौर, अविनाश बंजारे, पूर्व पार्षद मनीष शर्मा, मनकराम साहू, मस्तुल कंवर, सुरती कुलदीप, देवीदयाल सोनी, प्रदीप जायसवाल, संतोष लांझेकर, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ठाकुर, मंडल अध्यक्ष डॉ. एल.पी. साहू, जवाहर निर्मलकर, वरिष्ठ नेता लक्ष्मीनारायण देवांगन, ए.डी. जोशी, जे.पी. नामदेव, सचिव प्रमोद श्रीवास, गुड्डू थवाईत, एफ.डी. मानिकपुरी, पोषक दास महंत, भुनेश्वरी दास, राजेश्वर प्रसाद यादव, शांता मंडावे, द्रोपती तिवारी, संजू अग्रवाल, सुरेश पटेल, प्रवीण ओगरे, अमीन अंसारी, डॉ. डी.आर. नेताम सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
सभी ने एक स्वर में बिल का विरोध किया और कहा कि गांवों से संसद तक आंदोलन करेंगे, जैसे तीन काले कानून वापस लिए गए, वैसे ही यह भी वापस होगा।
कार्यक्रम की शुरुआत गांधीजी के चित्र पर माल्यार्पण से हुई। बैठक के बाद सड़क पर नारेबाजी कर विरोध जताया गया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















