लायंस इंग्लिश स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी, आनंद मेला एवं वार्षिक उत्सव संपन्न : बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

कोरबा। लायंस क्लब ऑफ कोरबा द्वारा संचालित लायंस इंग्लिश स्कूल सीतामढ़ी एवं टी.पी. नगर में दो दिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी, आनंद मेला तथा वार्षिक उत्सव का आयोजन 19 एवं 20 दिसंबर को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

मुख्य अतिथि लायन श्रीकांत बुधिया (चेयरमेन, लायंस क्लब कोरबा ट्रस्ट), एमजेएफ लायन एस.के. अग्रवाल (रीजन चेयरमेन), गेस्ट ऑफ ऑनर एमजेएफ लायन रोहित राजवाड़े (जोन चेयरमेन एवं अध्यक्ष लायंस क्लब ऑफ कोरबा) की उपस्थिति में कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

प्रथम दिवस आनंद मेले से शुरूआत हुई, जहां अतिथियों ने स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया। इसके बाद विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया तथा वर्किंग, नॉन-वर्किंग एवं कलेक्शन प्रोजेक्ट्स का अवलोकन किया।

द्वितीय दिवस वार्षिक उत्सव में बच्चों ने सांस्कृतिक नृत्यों की शानदार प्रस्तुति दी, जिसे अतिथियों एवं दर्शकों ने खूब सराहा।