कोरबा। नगर निगम द्वारा टीपी नगर स्टेडियम से सीएसईबी चौक तक डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से बनाए जा रहे डिवाइडर का कार्य ठेकेदार ने बीच में ही छोड़ दिया है।
शुरुआती दौर में ठेकेदार ने उत्साह दिखाया, लेकिन अब लगभग एक महीने से निर्माण कार्य पूरी तरह ठप पड़ा है।
गुरुद्वारा के सामने से बिजली जोन ऑफिस तुलसी नगर तक सड़क का डिवाइडर कई जगहों पर क्षतिग्रस्त हो चुका है, लेकिन इसकी मरम्मत पर नगर निगम का कोई ध्यान नहीं है।
काम में बाधा के कारणों पर भी निगम चुप्पी साधे हुए है और निर्माण को फिर से शुरू कराने की कोई पहल नहीं की जा रही है।
इसी तरह बांकीमोंगरा-कुसमुंडा मुख्य सड़क पर पुल-पुलिया की रेलिंग भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त है। भारी और हल्के वाहनों की लगातार आवाजाही से रेलिंग टूट गई है। विशेष रूप से बांकीमोंगरा की ओर से आते समय कुचैना मोड़ से पहले एक पुलिया पर अनियंत्रित भारी वाहन ने रेलिंग को तोड़ दिया।
इसके बावजूद मरम्मत कार्य पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
नागरिकों का कहना है कि क्षतिग्रस्त डिवाइडर और रेलिंग से दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। नगर निगम को शीघ्र इनकी मरम्मत कराकर सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करना चाहिए।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















