कोरबा। लायंस क्लब कोरबा के संचालक मंडल की सामान्य सभा तथा शहर में संचालित क्लब के दोनों विद्यालयों का संयुक्त वार्षिक उत्सव जल विहार केंद्र बुका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान क्लब के विभिन्न प्रोजेक्ट्स पर चर्चा की गई और साथ ही वार्षिकोत्सव मनाया गया।
समारोह में विद्यालय के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें उपस्थित अतिथियों ने सराहा। कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्रतिभागी विद्यार्थियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गए। इसके अलावा आयोजन में मनोरंजक खेलों का भी आयोजन किया गया, जिसमें लायंस क्लब के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
सुरक्षित वातावरण में सदस्यों और अतिथियों ने नौका विहार का भी आनंद लिया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जयप्रकाश अग्रवाल, रोहित राजवाड़े, रविशंकर सिंह, एस.के. अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल (श्वेता), राजकुमार अग्रवाल (उत्सव), पदमसिंह चंदेल, संतोष खरे, पुरुषोत्तम अग्रवाल, दीपक माखीजा, अरविंद साहू, मनमोहन यादव, कांता अग्रवाल, मीना अग्रवाल, अनिमा प्रसाद, भगवती अग्रवाल, ममता वासन, श्रीमती मीना अग्रवाल, श्रीमती रिया माखीजा सहित अन्य लायन सदस्यों की उपस्थिति रही।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















