कोरबा-पाली। स्वच्छ भारत मिशन की राज्य सलाहकार मोनिका सिंह ने शनिवार को पाली विकासखंड के ग्राम बुड़बुड़, कपोट, लिटियाखार, मानिकपुर एवं सेंद्रीपाली का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कचरा संग्रहण कार्य में जुटी स्वच्छाग्राही महिलाओं से मुलाकात की और स्वच्छता के महत्व पर विस्तार से चर्चा की।
मोनिका सिंह ने कहा कि गांव को साफ-सुथरा रखने से वातावरण स्वास्थ्य के लिए अनुकूल बनता है और लोग कम बीमार पड़ते हैं। उन्होंने स्वच्छाग्रहियों को 15वें वित्त आयोग से मिलने वाली प्रोत्साहन राशि के बारे में भी जानकारी दी तथा उनकी भूमिका की सराहना की।
इस अवसर पर जनपद पंचायत पाली के मुख्य कार्यपालन अधिकारी भूपेंद्र कुमार सोनवानी, जिला समन्वयक विमल धिरहि, दीप सरकार, कार्यक्रम अधिकारी सुरेश यादव, सत्य प्रकाश जायसवाल, श्याम प्रकाश सिंह, आलोक गुप्ता, जीवन लाल यादव, प्रकाश यादव के अलावा विभिन्न ग्रामों के सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक और स्वच्छता अभियान में सक्रिय महिलाएं उपस्थित रहीं।
यह भ्रमण स्वच्छ भारत मिशन को ग्रामीण स्तर पर मजबूत करने और स्वच्छाग्रहियों का मनोबल बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















