कोरबा। अयोध्या में राम मंदिर की अद्वितीय प्रतिष्ठा वर्षगांठ के अवसर पर चलाए जा रहे राम नाम लेखन अभियान के तहत कोरबा जिले से तीन अरब 33 करोड़ राम नाम लेखन वाली पुस्तिकाएं भेजी जाएंगी। इस महाअभियान से जिले के करीब तीन लाख लोगों को जोड़ा जा रहा है।
पोड़ी उपरोड़ा मंडल के लेपरा, गुरसिया, लालपुर, एतमानगर सहित अनेक गांवों में स्वयंसेवकों द्वारा राम नाम लेखन पुस्तिकाओं का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में लोगों ने अभियान में भागीदारी का संकल्प लिया।
इसी तरह करतला मंडल के विभिन्न स्थानों पर भी राम नाम लेखन पुस्तिकाओं का वितरण किया गया, जहां पुस्तिकाओं की विधिवत आरती उतारी गई और स्वागत-सत्कार किया गया। आयोजकों ने बताया कि यह अभियान न केवल धार्मिक आस्था से जुड़ा है, बल्कि समाज को एक सूत्र में जोड़ने का माध्यम भी बन रहा है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















