कोरबा।जिले के सभी शासकीय और अशासकीय महाविद्यालयों, मेडिकल, इंजीनियरिंग, पॉलिटेक्निक, नर्सिंग कॉलेज, आईटीआई व डाईट संस्थानों के प्राचार्यों, छात्रवृत्ति प्रभारियों तथा अध्ययनरत एसटी, एससी और ओबीसी वर्ग के विद्यार्थियों को सूचित किया गया है कि शिक्षा सत्र 2025-26 के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (कक्षा 12वीं से ऊपर) हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है।
यह पंजीयन, स्वीकृति और वितरण कार्य राज्य शासन के पोर्टल postmatric-scholarship.cg.nic.in के माध्यम से किया जा रहा है।
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास, कोरबा ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन/पंजीयन (नवीन व नवीनीकरण) की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2025 निर्धारित की गई है।
निर्धारित तिथि के बाद पोर्टल बंद कर दिया जाएगा और ड्राफ्ट प्रपोजल लॉक एवं सेक्शन ऑर्डर लॉक करने का अवसर भी उपलब्ध नहीं रहेगा।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यदि समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी नहीं की गई और विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित रह जाते हैं तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित संस्थान प्रमुख की होगी।
छात्रवृत्ति भुगतान पीएफएमएस के माध्यम से किया जा रहा है, इसलिए आवेदन करते समय विद्यार्थियों को अपना सक्रिय व आधार-सीडेड बैंक खाता अवश्य दर्ज करना होगा।
साथ ही एससी, एसटी व ओबीसी छात्रों के लिए एनएसपी पोर्टल पर ओटीआर (वन टाइम रजिस्ट्रेशन) कराना अनिवार्य है। इसके निर्देश राज्य छात्रवृत्ति पोर्टल में उपलब्ध हैं।
इसके अलावा वर्ष 2025-26 में नवीन संस्थाओं के संस्था प्रमुख एवं छात्रवृत्ति प्रभारी का बायोमैट्रिक प्रमाणीकरण भी अनिवार्य किया गया है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

