कोरबा।जल ही जीवन है, इसे बचाने की मुहिम को अब जन-जन तक पहुँचाने के लिए केंद्र सरकार ने अनोखा कदम उठाया है। भूमि संसाधन विभाग (DoLR), ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार ने देशभर में ‘वाटरशेड महोत्सव’ आयोजित करने का निर्णय लिया है, जिसमें सोशल मीडिया को हथियार बनाकर जल संरक्षण को बड़ा जनआंदोलन बनाने की योजना है।
इस महोत्सव की सबसे आकर्षक गतिविधि है राष्ट्रीय स्तर की सोशल मीडिया प्रतियोगिता। इसमें आम नागरिक, युवा, किसान, स्वयं सहायता समूह और सामुदायिक संगठन हिस्सा ले सकते हैं। प्रतिभागियों को प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (WDC-PMKSY 1.0 एवं 2.0) तथा अन्य वाटरशेड परियोजनाओं के तहत बने चेकडैम, तालाब, डबरी, स्टॉपडैम, बागवानी-कृषि वानिकी आदि संरचनाओं से गाँव-समुदाय को हो रहे वास्तविक लाभ को दिखाना है।
क्या करना है?
30 से 60 सेकंड की रील/लघु वीडियो या फोटोग्राफ बनाएँ
#WDC-PMKSY हैशटैग के साथ सोशल मीडिया (इंस्टाग्राम, फेसबुक, X, यूट्यूब शॉर्ट्स आदि) पर पोस्ट करें
12 नवंबर से 31 दिसंबर 2025 तक समयसीमा
पंजीकरण अनिवार्य: https://wdcpmksy.dolr.gov.in/registerMahotsav
इनाम:
सर्वश्रेष्ठ रील: ₹50,000
सर्वश्रेष्ठ फोटोग्राफ: ₹1,000
विजयी प्रविष्टियों का चयन रीच (45%), इंगेजमेंट (25%), विषय की प्रासंगिकता, रचनात्मकता और तकनीकी गुणवत्ता के आधार पर होगा। कृत्रिम व्यूज-लाइक्स वाली प्रविष्टियाँ तुरंत अयोग्य घोषित कर दी जाएंगी।
विभाग का कहना है कि इस प्रतियोगिता से लाखों लोगों तक जल संरक्षण का संदेश पहुँचेगा और युवा पीढ़ी इसे अपनी जिम्मेदारी समझेगी। विजेता सामग्री का उपयोग सरकार आगे के जागरूकता अभियानों में करेगी।
तो देर किस बात की? अपना फोन उठाइए, अपने गाँव की जल-संरचना की कहानी रिकॉर्ड कीजिएऔर#WDC- PMKSY के साथ पोस्ट कीजिए। जल बचाना है तो यह मौका हाथ से न जाने दीजिए!
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

