कोरबा।पसान तहसील अंतर्गत जटगा धान उपार्जन केंद्र में आज एसडीएम पोड़ी-उपरोड़ा मनोज कुमार बंजारे ने आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान किसान शेर सिंह पिता अंगद सिंह द्वारा लाया गया 45 क्विंटल (45 कट्टी) धान संदिग्ध पाया गया।
किसान द्वारा धान का तौल पर्ची (वजन पर्ची) प्रस्तुत नहीं करने पर एसडीएम ने धान की वैधता पर सवाल उठाते हुए उसे तत्काल जब्त कर लिया। जब्त धान को उपार्जन केंद्र के प्रबंधक नारायण मरकाम को सुपुर्द कर दिया गया है।
मामले की आगे की कार्रवाई के लिए मंडी अधिनियम के तहत मंडी सचिव कटघोरा को सूचित कर दिया गया है।
प्रशासन द्वारा धान उपार्जन केंद्रों पर अवैध एवं बाहर से आए धान की खरीदी रोकने के लिए लगातार सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

