छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ के पदाधिकारियों ने सांसद ज्योत्सना महंत को सौंपा ज्ञापन

कोरबा। छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ के पदाधिकारियों ने शनिवार सुबह 11 बजे सांसद ज्योत्सना महंत से उनके निवास पर मुलाकात कर अखबार वितरकों की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान संघ ने सांसद को एक लिखित ज्ञापन सौंपा, जिसमें अखबार वितरण व्यवस्था में आ रही दिक्कतों, आर्थिक चुनौतियों तथा सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर तत्काल समाधान की मांग की गई।

ज्ञापन पढ़ने के बाद सांसद ज्योत्सना महंत ने पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि वे उठाए गए सभी मुद्दों पर संबंधित विभागों से चर्चा कर जल्द आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करेंगी।

मुलाकात के दौरान संघ के संरक्षक रेशम साहू, जिला अध्यक्ष विपेन्द्र कुमार साहू,जिला सचिव जय सिंह नेताम, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी राठौर, साथ ही राय सिंह, रामा, तपेश्वर राठौर, अनिल गिरी, दिलबाग, यश नेताम, दिलीप यादव, राकेश तथा इकाई बालको के पदाधिकारी उपस्थित रहे।