कोरबा। तेज़ रफ़्तार जीवनशैली में लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एनकेएच हॉस्पिटल ग्रुप और बजरंग दल कोरबा द्वारा ‘वॉकाथन 2025’ का आयोजन 30 नवंबर को किया जाएगा।
कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 7 बजे घंटाघर चौक से होगा, जहाँ से प्रतिभागी पैदल चलते हुए न्यू कोरबा हॉस्पिटल पहुँचेंगे।
न्यू कोरबा हॉस्पिटल ग्रुप के डायरेक्टर एवं प्रसिद्ध हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. एस. चंदानी ने कहा कि,“कोरबा ने मुझे बहुत कुछ दिया है। मैं चाहता हूँ कि कोरबावासी स्वस्थ और तंदुरुस्त रहें। भागदौड़ भरी जिंदगी में शरीर तभी चेतावनी देता है, जब हम उसे लंबे समय तक नज़रअंदाज़ करते हैं।
रोज़ सिर्फ दस मिनट की वॉक दिल को मजबूत बनाती है और शुगर, बीपी जैसी समस्याओं को नियंत्रित रखने में मदद करती है। इसका मानसिक स्वास्थ्य, मूड, फोकस और आत्मविश्वास पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।”
कोरबा में एनकेएच हॉस्पिटल ग्रुप द्वारा यह दूसरा वॉकाथन है। इसका उद्देश्य लोगों में बिगड़ती जीवनशैली के बीच स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना और प्रदूषण से बचाव के लिए सुबह पैदल चलने की आदत को प्रोत्साहित करना है।
डॉ. चंदानी ने बताया कि वॉकाथन के समापन पर न्यू कोरबा हॉस्पिटल में प्रतिभागियों कीनि:शुल्क स्वास्थ्य जांच
शुगर
बीपी
जनरल एग्जामिनेशनकिया जाएगा।
आयोजकों ने जिले के सभी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस अभियान को सफल बनाने की अपील की है। स्वास्थ्य के प्रति न्यू कोरबा हॉस्पिटल समय-समय पर कैंप लगाकर लोगों को जागरूक करता रहा है।
कार्यक्रम में सबसे पहले पहुँचने वाले 300 प्रतिभागियों को टी-शर्ट भी प्रदान की जाएंगी।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

