अधिक किराया वसूलने और किराया सूची नहीं लगाने पर 5 बसों पर 9 हजार का जुर्माना

कोरबा । जिला परिवहन विभाग (आरटीओ) ने शुक्रवार को बिलासपुर रूट पर चलने वाली यात्री बसों की सघन जांच की। परिवहन निरीक्षक पंचम सिंह के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में 5 बसों के खिलाफ नियम उल्लंघन पाया गया।

बस ऑपरेटरों पर यात्रियों से निर्धारित से अधिक किराया वसूलने तथा बस के अंदर किराया सूची (Fare Chart) नहीं चस्पा करने का दोषी पाया गया। इन पांच बसों पर कुल 9 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।

आरटीओ अधिकारियों ने चालकों व परिचालकों को सख्त हिदायत दी है कि आगे से नियमों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

यात्रियों से अपील की गई है कि अधिक किराया वसूलने की स्थिति में तुरंत आरटीओ कार्यालय या हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज करें।