बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत 16 दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम, वीरांगनाओं के जीवन से मिली प्रेरणा

कोरबा। कलेक्टर अजीत वसंत के मार्गदर्शन में शासकीय कन्या साडा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, टीपी नगर, कोरबा में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान अंतर्गत लिंग आधारित हिंसा समाप्ति के उद्देश्य से 16 दिवसीय विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान वीरांगना दिवस के उपलक्ष्य में छात्राओं को भारतीय इतिहास और छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध वीरांगनाओं रानी लक्ष्मीबाई, अवंतीबाई, आहिल्याबाई होलकर, सरोजिनी नायडू, मिनीमाता और बहादुर कलारीन के जीवन, संघर्ष और वीरता की प्रेरक कहानियों से अवगत कराया गया।

इन उदाहरणों के माध्यम से छात्राओं को साहस, नेतृत्व, स्वाभिमान और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन कर छात्राओं को जागरूकता, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास से जुड़े विषयों पर महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी बसंत मिंज, डीडब्ल्यूसीडीओ गजेंद्र देव सिंह, प्राचार्य रणधीर सिंह, जिला मिशन समन्वयक रत्ना नामदेव, जेंडर विशेषज्ञ तुलेश्वर दुबे, कीर्तन प्रसाद तथा चाइल्डलाइन टीम के सदस्य उपस्थित रहे।