कोरबा। बुधवारी स्थित दशहरा मैदान में 20 नवंबर की रात युवक से मारपीट के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने तेज़ कार्रवाई करते हुए 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से एक मोटरसाइकिल और एक स्कूटी सहित कुल 4 वाहन जब्त किए गए हैं।
घटना 20 नवंबर की रात 11:50 बजे हुई थी, जब 24 वर्षीय सागर यादव दशहरा मैदान में मौजूद था। तभी 4–5 बाइकों में सवार कुछ युवकों ने उसे रोका, गाली-गलौज की और विरोध करने पर जमकर मारपीट की। इस दौरान आरोपियों ने सागर की बाइक को भी नुकसान पहुंचाया।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस सक्रिय हुई।
पीड़ित की शिकायत पर सीएसईबी पुलिस चौकी में बीएनएस की विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज किया गया। मामले की जांच सिविल लाइन थाना प्रभारी प्रमोद डडसेना और सीएसईबी चौकी प्रभारी भीमसेन यादव द्वारा की गई।
पुलिस ने जांच के आधार पर जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनमें पृथ्वी दास महंत, कार्तिक दास महंत, तुषार साहू, जतीन कुमार कुर्मी, साहिल दास महंत, राहुल दास महंत, गजानंद यादव और एक नाबालिग शामिल है।
गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

