ट्रांसपोर्ट नगर चौराहे पर महिला ने दिनदहाड़े उतारे सारे कपड़े, छोटे बच्चे के साथ किया हंगामा, वीडियो वायरल

ऑटो चालक से विवाद के बाद अचानक निर्वस्त्र होकर राहगीरों को दी गालियाँ, पुलिस ने कहा – अभी कोई शिकायत नहीं

कोरबा। कोरबा शहर में गुरुवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया जब ट्रांसपोर्ट नगर चौराहे पर एक महिला ने ऑटो से उतरते ही अचानक अपने सारे कपड़े उतारकर नग्न अवस्था में हंगामा करने लगी। उसके साथ 4-5 साल का एक छोटा बच्चा भी मौजूद था। महिला राहगीरों पर चिल्ला रही थी और अभद्र गालियाँ दे रही थी।

घटना दोपहर करीब 2 बजे की बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला ऑटो में अपने बच्चे के साथ बैठी थी। रास्ते में ऑटो चालक से किसी बात पर उसका विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि जैसे ही ऑटो चौराहे के पास रुका, महिला उतरी और देखते-ही-देखते अपने कपड़े उतारकर फेंक दिए। इसके बाद वह बच्चे को गोद में लेकर चौराहे पर खड़ी हो गई और लोगों से अभद्रता करने लगी।

मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बनाया जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला पूरी तरह निर्वस्त्र दिख रही है और बच्चा उसके पास खड़ा है।

महिला की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। उसका व्यवहार देखकर कुछ लोगों का मानना है कि वह मानसिक रूप से अस्वस्थ हो सकती है। वहीं कुछ लोगों ने इसे ऑटो चालक के साथ हुए विवाद का नतीजा बताया।

जिला ऑटो चालक संघ के अध्यक्ष आजम खान ने कहा, “हमें भी यह वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिला है। यदि वह ऑटो हमारे संघ का है और चालक ने कोई गलती करता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

कोरबा के सीएसपी भूषण एक्का ने बताया, “अभी तक इस मामले में थाने में कोई लिखित या मौखिक शिकायत दर्ज नहीं हुई है। अगर कोई शिकायत आती है तो जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।”

घटना ने शहर में महिला की मानसिक स्थिति, बच्चे की सुरक्षा और सार्वजनिक स्थानों पर ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस-प्रशासन की तत्परता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोग पुलिस से मांग कर रहे हैं कि महिला की पहचान कर उसका इलाज कराया जाए और बच्चे को सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया जाए।