अधिवक्ता विक्रम कुमार जायसवाल का हृदयाघात से निधन, कल मोतीसागर पारा मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार

कोरबा। जायसवाल (कलार) समाज के प्रमुख स्तंभ रहे स्वर्गीय श्री बजरंग प्रसाद जायसवाल के ज्येष्ठ सुपुत्र तथा दर्री रोड, कोरबा निवासी अधिवक्ता विक्रम कुमार जायसवाल का देर रात गुरुग्राम में इलाज के दौरान हृदयाघात से आकस्मिक निधन हो गया। उनके पार्थिव शरीर को आज संध्या दिल्ली से कोरबा लाया जा रहा है।

परिवार के अनुसार, अंत्येष्टि कार्यक्रम 28 नवंबर 2025, शुक्रवार को प्रातः 11 बजे मोतीसागर पारा मुक्तिधाम, कोरबा में संपन्न होगा।

अधिवक्ता विक्रम जायसवाल के निधन से परिवार, समाज और परिचितजन गहरे शोक में हैं। उन्हें समाज के एक सक्रिय और जिम्मेदार व्यक्तित्व के रूप में जाना जाता था। उनके असामयिक निधन को एक अपूर्णीय क्षति बताया जा रहा है।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकग्रस्त परिवार को इस कठिन समय में धैर्य प्रदान करें। विनम्र श्रद्धांजलि… ॐ शांति।