कोरबा।छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा घोषित राज्य सिविल सेवा परीक्षा-2024 के परिणामों में कोरबा जिले के आदिवासी छात्रावासों में अध्ययनरत रहे तीन प्रतिभाशाली युवाओं ने शानदार सफलता हासिल की है। इन तीनों पूर्व विद्यार्थियों का चयन प्रतिष्ठित राज्य सेवाओं में हुआ है, जिससे जिले का गौरव बढ़ा है। उनकी उपलब्धि पर जिला कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने व्यक्तिगत रूप से बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
सफल अभ्यर्थी एवं चयनित पद
1. मेवा लाल
पिता: श्री बाबू लाल
छात्रावास: प्री/पोस्ट मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास, करतला (2010–2016)
चयनित पद: सहायक संचालक (समाज कल्याण विभाग)
2. संजय कुमार
पिता: श्री बाबू लाल
छात्रावास: प्री/पोस्ट मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास, करतला (2010–2016)
चयनित पद: अधीनस्थ लेख सेवा अधिकारी (वित्त एवं योजना विभाग)
3. श्रीकांत कंवर
पिता: स्वर्गीय श्यामलाल कंवर
छात्रावास: पोस्ट मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास, कोरबा (2012–2014)
चयनित पद: राज्य कर निरीक्षक (वाणिज्य कर विभाग)
तीनों चयनित अभ्यर्थियों ने आज कलेक्ट्रेट पहुँचकर कलेक्टर अजीत वसंत से सौजन्य भेंट की। इस दौरान आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त श्री श्रीकांत कसेर भी उपस्थित रहे। कलेक्टर ने युवाओं को शुभकामनाएँ देते हुए विभिन्न विभागों का भ्रमण भी कराया और आगे की सेवाओं के लिए प्रोत्साहित किया।
आदिवासी विकास विभाग ने तीनों युवाओं, उनके परिवारों तथा छात्रावास प्रबंधन को हार्दिक बधाई दी है। विभाग ने कहा कि यह उपलब्धि छात्रावास में रह रहे अन्य विद्यार्थियों के लिए बड़ी प्रेरणा बनेगी और आने वाले वर्षों में कोरबा से ऐसे ही कई होनहार अधिकारी राज्य सेवाओं में योगदान देते रहेंगे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















