ठंड में सृष्टि महिला समाजसेवी संस्था की पहल: विभिन्न स्कूलों में बच्चों को स्वेटर वितरित

नशामुक्ति व जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित

कोरबा। कड़ाके की ठंड के बीच सृष्टि महिला समाज सेवी संस्था ने मानवीय सेवा का परिचय देते हुए गेवरा क्षेत्र के विभिन्न सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को गर्म स्वेटर वितरित किए। संस्था जन सरकार के तहत सामाजिक गतिविधियों में लगातार सक्रिय रहती है और इसी कड़ी में ग्रामीण व शैक्षणिक क्षेत्रों में यह पहल विशेष रूप से सराही जा रही है।

संस्था द्वारा शासकीय माध्यमिक शाला विजयनगर, आदिमजाति प्राथमिक स्कूल उर्जानगर, प्राथमिक स्कूल धनवारपारा, ग्राम पंचायत दुरेना, तथा प्राथमिक/माध्यमिक शाला चैनपुर बसाहट (संकुल-झाबर, विकासखंड कटघोरा) में स्वेटर वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। उपस्थित सभी बच्चों को ठंड से बचाव के लिए गर्म स्वेटर प्रदान किए गए।

जागरूकता और नशामुक्ति पर विशेष कार्यक्रम

संस्था की अध्यक्ष श्रीमती गौरी चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में हाई स्कूल विजयनगर में विभिन्न विषयों पर जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। साथ ही संस्था की टीम ने नशामुक्ति पर नाटक मंचन कर बच्चों को व्यसन के दुष्प्रभावों से अवगत कराया।

कार्यक्रम में विभिन्न विषयों पर जागरूकता प्रदान की गई

चारित्रिक विकास: श्रीमती गौरी चक्रवर्ती

स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं सेनेटरी पैड: श्रीमती रागिनी तिवारी

खेलों का महत्व: श्रीमती ममता मिश्रा

साइबर क्राइम जागरूकता: श्रीमती प्रीति शर्मा

सुसंस्कार: श्रीमती बी. स्निग्धा

सनातन संस्कृति: श्रीमती कल्पना शुक्ला

योग का महत्व: श्रीमती प्रिया पटेल

नशा मुक्ति पर मनोरंजक नाटक का मंचन कल्पना शुक्ला, खुशबू देवांगन, माला बारीक, प्रिया पटेल, अंशु साहू, रंजीता साहू और पुष्पा तिवारी द्वारा किया गया, जिसे बच्चों ने उत्साह से देखा।

स्वेटर वितरण और कार्यक्रम संचालन में संस्था की बड़ी संख्या में सदस्याओं स्वपना सिन्हा, शशि राठौर, कल्पना शुक्ला, माला रानी, सुषमा सिन्हा, रागिनी तिवारी, ममता मिश्रा, प्रीति शर्मा, गौरी चक्रवर्ती, बी. स्निग्धा, सिम्मी रात्रे, इंदु सिंह, जमुना भट्टाचार्य, पूर्णिमा कुरील, अनामिका यादव, पार्वती साहू, फुलू गढ़ेवाल, मीना चौहान, सकुन्ती पटेल, ममता साहू, खुशबू देवांगन, अंजलि रात्रे, प्रिया पटेल, पम्मी बिस्वाल, रोजी शांति, अंजली गौरहा, शिवकुमारी साहू, किरण पटियाल, रश्मि सिन्हा, अनिता राठौर, अंशु साहू, प्रभा साहू, पुष्पा तिवारी, रंजीत साहू, प्रीति सागर, गायत्री पांडे, अनुराधा प्रधान, लता महंत, सन्ध्या सिंह चंदेल, रामेश्वरी यादव, पुष्पा भारती, शशि साहू, छवि मिश्रा, सोनम साहू, प्रियंका शिंदे, सोनम प्रजापति ने सक्रिय भूमिका निभाई।

सृष्टि महिला समाजसेवी संस्था की यह पहल ठंड से बचाव के साथ ही विद्यार्थियों में स्वास्थ्य, नैतिकता, नशामुक्ति और डिजिटल सुरक्षा जैसी महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूकता बढ़ाने का सराहनीय प्रयास है।