कोरबा। राष्ट्रीय राजमार्ग-130 कोरबा–कटघोरा–अंबिकापुर मार्ग पर गुरसिया के पास तान नदी पुल पर सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। ओवरटेक करने के प्रयास में एक पिकअप वाहन सामने चल रहे ट्रेलर से जोरदार टकरा गया।
पिकअप पुल पर ही फंस गया, जिससे राजमार्ग पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया।
हादसे के बाद दोनों दिशाओं में वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सुबह के व्यस्त समय में दुर्घटना होने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पिकअप में चावल भरा हुआ था, जो टक्कर के बाद सड़क पर फैल गया। वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि चालक मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश पुलिस कर रही है।
घटना की सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर मार्ग को सुचारू करने की कार्रवाई शुरू की। प्रशासन ने बताया कि सड़क पर फैले माल को हटाने और वाहनों को किनारे करने का कार्य तेज गति से जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही यातायात सामान्य कर दिया जाएगा।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















