कोरबा। कलिंगा कमर्शियल कारपोरेशन लिमिटेड (केसीसीएल) ने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत कोरबा-पश्चिम क्षेत्र के दूधीटांगर गांव में कोरवा जनजाति के ग्रामीणों को कड़ी ठंड से बचाने के लिए कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया।
कंपनी के सीएमडी डॉ. सौम्य रंजन शामल के निर्देशन में महाप्रबंधक विकास दुबे ने स्वयं उपस्थित रहकर 50 से अधिक जरूरतमंद परिवारों को गर्म कंबल सौंपे। इस मौके पर श्री दुबे ने कहा, “केसीसीएल कोरवा जनजाति के उत्थान और उनके जीवन स्तर में सुधार के लिए प्रतिबद्ध है। हम सामाजिक पहलों की एक श्रृंखला शुरू कर रहे हैं, ताकि विकास का लाभ केवल उद्योग तक सीमित न रहे, बल्कि स्थानीय समुदाय तक भी पहुंचे।”
कंबल प्राप्त कर ग्रामीणों ने कंपनी का धन्यवाद दिया और गांव में लंबे समय से चली आ रही बिजली तथा पेयजल की गंभीर समस्या से अधिकारियों को अवगत कराया। ग्रामीणों ने कई जगहों पर खराब पड़ी सोलर स्ट्रीट लाइटों की तत्काल मरम्मत की मांग भी रखी।
इस पर महाप्रबंधक श्री दुबे ने सीएसपीडीसीएल के प्रबंध निदेशक भीम सिंह कंवर से बात कर सभी समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने का आश्वासन दिया।
इस नेक पहल से क्षेत्रवासियों में कंपनी के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















