विशेष गहन पुनरीक्षण में शत-प्रतिशत काम करने वाले बीएलओ सम्मानित

कटघोरा और पाली-तानाखार विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ ने पूरे किए 100% गणना पत्रक वितरण एवं डिजिटाइजेशन

कोरबा।भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत 4 नवम्बर से 4 दिसम्बर 2025 तक गणना पत्रक वितरण एवं डिजिटाइजेशन का कार्य प्रदेशभर में चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोरबा जिले में इस अभियान में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को आज कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कोरबा द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

विधानसभा क्षेत्र कटघोरा (22) के मतदान केंद्र अमरपुर, तेलसरा और कोरबी के बीएलओ संदीप कुमार जायसवाल, राजेंद्र प्रसाद देवांगन और इन्द्र कुमार कौशिक को शत-प्रतिशत गणना पत्रक वितरण एवं डिजिटाइजेशन सुनिश्चित करने के लिए सम्मानित किया गया।

इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र पाली-तानाखार (23) के मतदान केंद्र कुदरीकला,जाम बहार,बापापुती,कोठीखर्रा, हाथीबाड़ी और मादन के बीएलओ बालकृष्ण गुप्ता,संजय कुमार जायसवाल,श्रीमती साधना,नरेश कुमार साहू,श्रीमती ममता कंवर एवं सुशील कुमार शर्माको भी उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि बूथ लेवल अधिकारी निर्वाचन प्रक्रिया की मजबूत कड़ी हैं।

उन्होंने कहा कि बीएलओ के समर्पण और परिश्रम से ही मतदाता सूची का अद्यतन कार्य सटीक एवं पारदर्शी रूप से पूरा होता है। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को उनकी निष्ठा के लिए बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार की सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।