कलेक्टर अजीत वसंत ने NH निर्माण व जल संरक्षण कार्यों का निरीक्षण किया, प्रभावित किसानों को शीघ्र मुआवजा व बिंझरा नाले में DMF से स्टॉपडैम को दी स्वीकृति

कोरबा।जिला कलेक्टर अजीत वसंत ने बुधवार को कटघोरा व पोड़ी-उपरोड़ा क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग एवं जल संसाधन संबंधी कार्यों का औचक निरीक्षण किया। कापूबहरा-जुराली NH निर्माण स्थल पर उन्होंने प्रभावित किसानों को शेष मुआवजा तत्काल दिलाने तथा अधूरे कार्य को प्राथमिकता से पूरा करने के सख्त निर्देश दिए।

कलेक्टर ने कहा कि सड़क निर्माण में देरी से आम जनता को हो रही परेशानी को देखते हुए कार्य में तेजी लाना जरूरी है।

इसके बाद कलेक्टर ने ग्राम बिंझरा पहुंचकर साल भर बहने वाले नाले का निरीक्षण किया। ग्रामीणों की लंबित मांग पर उन्होंने DMF फंड से तत्काल स्टॉपडैम निर्माण की स्वीकृति प्रदान कर दी।

इससे लगभग 40-50 एकड़ क्षेत्र में साल भर सिंचाई सुविधा मिलेगी और रबी फसल व सब्जी उत्पादन बढ़ेगा।

ग्राम पोड़ी गोसाई व खोडरी में भी स्टॉपडैम की मांग पर SDM को तुरंत निरीक्षण कर प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए।

कलेक्टर के इस सक्रिय हस्तक्षेप से क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद जगी है।