कोरबा।कलेक्टर अजीत वसंत ने बुधवार को तहसील कार्यालय पोड़ी उपरोड़ा का औचक निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने तहसीलदार-नायब तहसीलदार के न्यायालयों में लंबित राजस्व प्रकरणों की गहन समीक्षा की और नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, त्रुटि सुधार जैसे सभी प्रकरणों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए।


निरीक्षण में कानूनगो शाखा, डब्ल्यूबीएन शाखा, रिकॉर्ड रूम, स्थापना शाखा सहित सभी प्रमुख अनुभागों का जायजा लिया गया।
पटवारियों द्वारा रखी जा रही नस्तियों एवं अभिलेखों की जांच में अनियमितता मिलने पर कलेक्टर ने सुतर्रा के पटवारी हरिकिशन और तुमान के पटवारी संतोष तिवारी को तत्काल कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने कर्मचारियों से उनके वेतनमान, सेवा-सुविधाओं की जानकारी भी ली और आवश्यक सुधार के लिए मौके पर ही दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के समय एसडीएम पोड़ी उपरोड़ा मनोज कुमार बंजारे, तहसीलदार एवं अन्य राजस्व अमला उपस्थित रहे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

