कोरबा।संविधान सभा द्वारा 26 नवम्बर 1949 को भारतीय संविधान को अंगीकृत किए जाने की स्मृति में प्रतिवर्ष मनाए जाने वाले संविधान दिवस के अवसर पर आज कोरबा कलेक्टोरेट परिसर में शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन में अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल ने अधिकारी-कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना का वाचन कराते हुए शपथ दिलाई।
शपथ में भारत को सम्पूर्ण प्रभुत्व-संपन्न, समाजवादी, पंथ-निरपेक्ष, लोकतांत्रिक गणराज्य बनाने तथा नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय प्रदान करने का संकल्प दोहराया गया। साथ ही विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता सुनिश्चित करने, समानता व बंधुता बढ़ाकर राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को सुदृढ़ करने का प्रण लिया गया।
इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर तुलाराम भारद्वाज सहित कलेक्टोरेट के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
जिले के सभी शासकीय कार्यालयों, ब्लॉक मुख्यालयों और ग्राम पंचायतों में भी संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कर शपथ ली गई।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

