जांजगीर-चांपा। जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सुकली में NH-49 पर मंगलवार देर रात करीब 12:30 से 1 बजे के बीच एक तेज रफ्तार ट्रक और स्कॉर्पियो वाहन के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस भयानक हादसे में भारतीय सेना के दो जवानों सहित कुल पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
मृतक सभी बलौदा ब्लॉक के पंतोरा गांव में देवांगन समाज की एक शादी (बरात) में शामिल होकर स्कॉर्पियो से लौट रहे थे। स्कॉर्पियो में कुल आठ लोग सवार थे। बिलासपुर की ओर से आ रहे ट्रक ने विपरीत दिशा से आ रही स्कॉर्पियो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति ने बिलासपुर रेफर किए जाने के दौरान रास्ते में दम तोड़ दिया।
मृतकों में भारतीय सेना के दो जवान भी शामिल हैं:
राजेंद्र कश्यप (27 वर्ष), पिता कोमल कश्यप, श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर) में तैनात। 18 नवंबर को ही उनकी शादी हुई थी और दो महीने की छुट्टी पर घर आए थे।
पोमेश्वर जलतारे (33 वर्ष), पिता पुरुषोत्तम जलतारे, सिक्किम में तैनात। शादी को पांच साल हो चुके थे, तीन साल का बच्चा है। 12 नवंबर को एक महीने की छुट्टी पर आए थे।
अन्य मृतक:
विश्वनाथ देवांगन (43 वर्ष) पिता सुखरु देवांगन
भूपेंद्र साहू (40 वर्ष) पिता रेशम साहू
कमलनयन साहू (22 वर्ष) पिता रामचरण साहू
गंभीर रूप से घायल:
सत्य नारायण साहू (35 वर्ष)
संतोष साहू (30 वर्ष)
दीपक केवट (25 वर्ष)
तीनों घायलों को तुरंत बिलासपुर सिम्स अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।
हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश जारी है।
एसपी विजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि ट्रक मालिक से संपर्क कर लिया गया है और जल्द ही आरोपी चालक को पकड़ लिया जाएगा।
सभी मृतकों का पोस्टमार्टम पूरा कर शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर है। नवविवाहित जवान राजेंद्र कश्यप की मौत से पूरा गांव गमगीन है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















