सरकारी और दूसरों की जमीन पर बने मकानों के नाम पर बार-बार मुआवजा लेने का मामला; CBI की टीम ने मलगाँव-रलिया में की छानबीन, कई और नाम आने की संभावना
कोरबा जिले में SECL की कोयला खदान विस्तार के नाम पर हुए मुआवजा घोटाले में पुलिस ने कारोबारी खुशाल जायसवाल, राजेश जायसवाल और SECL के जिम्मेदार अधिकारियों समेत कई लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी व आपराधिक साजिश का केस दर्ज किया है।
ACB और CBI को मिली शिकायतों के अनुसार खुशाल जायसवाल ने अकेले सरकारी जमीन पर बने घरों के एवज में 1.60 करोड़ से ज्यादा और अपने परिवार-पड़ोसी के नाम पर कुल 1.83 करोड़ रुपये से अधिक का मुआवजा कई बार हड़पा।
मलगाँव, अमगाँव सहित कई गाँवों में सरकारी/दूसरों की जमीन पर कब्जा कर मुआवजा लेने के कुल 9 करोड़ से अधिक के घोटाले का पता चला है। CBI की टीम ने हाल ही में मौके पर जाकर साक्ष्य जुटाए हैं, जांच में और भी बड़े नाम सामने आ सकते हैं।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















