बगदेवा के पास पुराना पुल 4 साल से बंद, राल, डोंगरी, तिलवारी, डोकरीखार, बसंतपुर, मांगामार सहित कई गांव प्रभावित; मोहनपुर-सुतर्रा होकर कटघोरा जाना मजबूरी
कोरबा। कोरबा-पश्चिम खोलार नदी पर बगदेवा के पास नया पुल नहीं बनने से छह से अधिक ग्रामों के ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बगदेवा बस्ती के पास स्थित पुराना पुल जर्जर होने के बाद दोनों छोर पर गड्ढा डालकर आवागमन बंद कर दिया गया है, जिससे राल, डोंगरी, तिलवारी, डोकरीखार, बसंतपुर, मांगामार सहित कई गांवों के लोग कटघोरा जाने के लिए मजबूरी में लंबा चक्कर लगा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार पुल बंद होने के बाद ग्रामीण अब मोहनपुर होते हुए सुतर्रा मार्ग से होकर कटघोरा पहुंचते हैं, जिससे उन्हें लगभग 6 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है। करीब 11 वर्ष पहले निर्मित यह पुल पिछले चार वर्षों से जर्जर है और आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित है। तब से ग्रामीण कटघोरा की ओर जाने के लिए वैकल्पिक सुतर्रा मार्ग का उपयोग कर रहे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि नए पुल के निर्माण और सड़क मरम्मत होने पर आवागमन सुचारू होगा और उन्हें रोजाना की परेशानी से राहत मिलेगी। प्रशासन और विभाग से क्षेत्रवासियों ने जल्द कार्रवाई की मांग की है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

