जलाराम बापा का  पाटोत्सव आज: भव्य शोभायात्रा, महाभिषेक और रात्रि भंडारा

कोरबा। शहर के संत श्री जलाराम मंदिर में मंगलवार 25 नवंबर को पाटोत्सव (मंदिर स्थापना दिवस) बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10:30 बजे मंदिर में विराजमान श्री जलाराम बापा सहित सभी विग्रहों के महाभिषेक, श्रृंगार पूजन और आरती से होगी।

शाम 3:30 बजे श्री नारायण सा मिल, मुड़ापार स्थित रमेश भाई पटेल के निवास से भव्य शोभायात्रा प्रारंभ होगी जो मंदिर तक पहुंचेगी।

शाम 5:30 बजे दैनिक महाआरती और रात्रि 8 बजे विशाल भंडारे का आयोजन होगा।

महाप्रसाद (भंडारा) के दाता रोहित भाई जेठालाल शाह हैं।

जलाराम सेवा समिति के अध्यक्ष संजय भाई चौहान ने कोरबा सहित आसपास के सभी जलाराम भक्तों से सपरिवार शामिल होकर बापा का आशीर्वाद लेने की अपील की है।