कोरबा। करतला थाना क्षेत्र के बड़मार गांव में रविवार देर रात दो दुपहिया वाहनों की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार, दोनों युवक अलग-अलग दिशाओं से अपनी-अपनी बाइक पर आ रहे थे। ग्रामीण सड़क पर अंधेरा और गलत फहमी (गलत साइड) होने के कारण उनकी बाइकें आमने-सामने टकरा गईं। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक बाइक समेत दूर जा गिरे और उन्हें गंभीर चोटें आईं।
घटना की सूचना मिलते ही करतला पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचवाया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
पुलिस ने दोनों बाइकों को जब्त कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

