आकाश टंडन बने वाणिज्य कर निरीक्षक, दूसरे प्रयास में मिली सफलता

कोरबा। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (PSC) की परीक्षा के परिणाम घोषित होने के साथ ही कोरबा जिले के आकाश टंडन ने अपने शानदार प्रदर्शन से क्षेत्र का नाम रोशन किया है। आकाश ने दूसरे प्रयास में कमर्शियल टैक्स इंस्पेक्टर (वाणिज्य कर निरीक्षक) के पद पर सफलता हासिल की है।

आकाश टंडन के पिता पी.एल. टंडन सरकारी स्कूल में प्राचार्य हैं। कोरबा से प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त करने के बाद आकाश ने शंकराचार्य इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, भिलाई से बी.ई. इलेक्ट्रिकल की डिग्री पूरी की।

दूसरे प्रयास में उन्होंने न केवल इंटरव्यू उत्तीर्ण किया बल्कि उत्कृष्ट रैंक हासिल कर वाणिज्य कर निरीक्षक का पद प्राप्त किया। उनकी इस उपलब्धि से कोरबा और जैजैपुर क्षेत्र में खुशी का माहौल है और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाइयाँ दी हैं।