डॉ. बंशीलाल महतो की  पुण्यतिथि पर चिकित्सकों का सम्मान, स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आयोजित

कोरबा, 23 नवंबर। पूर्व सांसद स्व. डॉ. बंशीलाल महतो की छठी पुण्यतिथि पर गीतांजलि भवन, पुराना बस स्टैंड कोरबा में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम स्वास्थ्य विभाग, नगर पालिक निगम, रेडक्रॉस सोसायटी और न्यू कोरबा हॉस्पिटल के संयुक्त सहयोग से संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के दौरान हार्ट स्ट्रोक, ब्रेन हेमरेज सहित गंभीर बीमारियों के लक्षण और तात्कालिक उपचार के बारे में जनप्रतिनिधियों व नागरिकों को विस्तृत जानकारी दी गई।

मुख्य अतिथि महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, सभापति नूतनसिंह ठाकुर, रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष राम सिंह अग्रवाल, सीएचएमओ एस.एन. केशरी, चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष योगेश जैन, एनकेएच डायरेक्टर डॉ. शोभराज चंदानी सहित अन्य अतिथियों ने स्व. डॉ. महतो को श्रद्धांजलि अर्पित की। अतिथियों ने कहा कि डॉ. महतो का जीवन सेवाभाव, सरलता और जनसंपर्क से भरपूर था, वे सदैव आम लोगों के करीब रहे।

इस अवसर पर कार्यक्रम में डॉ. सुरजीत सिंह, राजेन्द्र साहू, शोभराज चंदानी, एस.एन. केशरी, डॉ. विशाल उपाध्याय, डॉ. अविनाश सिंह, डॉ. दीपक बहरा, डॉ. उपासना साहू, डॉ. जीनत शेख, डॉ. सुदिप्ता साहू, डॉ. मनीष और डॉ. क्वींस को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, चिकित्सक व सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोग उपस्थित थे।