जय ठाकुर देव महिला करमा पार्टी ने जीता राज्य स्तरीय जनजातीय लोक नृत्य महोत्सव में तृतीय पुरस्कार

कोरबा।जनजातीय गौरव दिवस 2025 के अवसर पर अंबिकापुर (जिला सरगुजा) के पी.जी. कॉलेज मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय जनजातीय लोक नृत्य महोत्सव में कोरबा जिले ने शानदार प्रदर्शन किया।

विकासखंड कोरबा के ग्राम पंचायत गेरांव के ग्राम घोटमार की जय ठाकुर देव महिला करमा पार्टी ने अपनी पारंपरिक करमा नृत्य प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया और तृतीय स्थान हासिल किया।

राज्य शासन द्वारा तीसरा पुरस्कार प्राप्त करने पर दल को 50 हजार रुपए की पुरस्कार राशि प्रदान की गई।

कोरबा जिले की इस महिला नृत्य टीम की जीत से क्षेत्र में जनजातीय संस्कृति को संरक्षित एवं प्रोत्साहित करने की दिशा में एक नया उत्साह जगा है।