कोरबा।रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया ने गुरुवार को ग्राम पंचायत लीमडीह में प्रस्तावित सांस्कृतिक मंच का भूमिपूजन किया। मंच के निर्माण से ग्रामवासियों को सांस्कृतिक, सामाजिक और सामुदायिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए एक सुदृढ़ तथा व्यवस्थित स्थल उपलब्ध होगा।
विधायक राठिया ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सांस्कृतिक मंचों के निर्माण से न केवल स्थानीय प्रतिभाओं को मंच मिलेगा, बल्कि गांव में सामुदायिक गतिविधियाँ भी सशक्त होंगी।
उन्होंने निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा करने की बात कही।
भूमिपूजन कार्यक्रम में सरपंच सुधा डोरे, लाल कंवर, राजेन्द्र कुमार पाटले, रजनीकांत पटेल, जगदीश दिवाकर, लखन दिवाकर, हरीश कंवर, प्रमोद श्रीवास, महेत्तर पटेल, शेष नारायण पटेल, संतोष पटेल, सुदर्शन कंवर, विजय कंवर, रमेश कंवर, मुन्ना सिदार और मनहरण पटेल सहित कई ग्रामीणजन एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

