गुड़ाखू नहीं देने पर महिला की डंडे से पिटाई,पुलिस ने शुरू की आरोपी की तलाश

कोरबा। विकासखंड पोड़ी उपरोड़ा के पतुरियाडांड गांव में गुड़ाखू नहीं देने पर एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। मोरगा चौकी क्षेत्र की निवासी अनुसुइया पैकरा के घर पड़ोसी तारकेश्वर उर्फ तारादेव तिवारी ने गुड़ाखू मांगा। महिला के मना करने पर तिवारी ने गुस्से में आकर डंडे से उनकी पिटाई कर दी।

घटना के बाद पीड़िता ने मोरगा चौकी में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।