परसाखोला पिकनिक स्पॉट पर फिर हादसा, उड़ीसा के युवक की डूबने से मौत

कोरबा जिले के परसाखोला पिकनिक स्पॉट पर रविवार को एक दुखद हादसा हो गया। उड़ीसा से दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने आए एक युवक की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक पानी की गहराई का अनुमान नहीं लगा सका और अचानक डूब गया।

दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वे नाकाम रहे।

सूचना मिलते ही बालको थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू की। कुछ देर बाद युवक का शव बरामद कर लिया गया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि परसाखोला में पहले भी कई ऐसे हादसे हो चुके हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और लोगों से इस क्षेत्र में सतर्कता बरतने की अपील की है।