कोरबा।टीपी नगर स्थित देशी और अंग्रेजी शराब दुकान के बाहर शनिवार रात करीब 10 बजे जमकर मारपीट और हंगामे की घटना सामने आई है। दुकान बंद होने से ठीक पहले दो गुटों के बीच शराब खरीदने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान एक युवक के सिर पर गंभीर चोट आई, जिसके बाद सभी मौके से फरार हो गए।
मारपीट के बाद रात 10 बजे दुकान बंद कर दी गई, लेकिन कुछ लोग दुकान के अंदर घुस गए और शराब देने की जिद करने लगे। दुकानदारों ने बंद होने की बात कहकर बाहर जाने को कहा, लेकिन इसके बावजूद हंगामा जारी रहा।
उपद्रवियों ने दुकानदारों के साथ गाली-गलौज की और दुकान के गेट को लात मारकर तोड़फोड़ की कोशिश की।
स्थानीय लोगों के अनुसार, शराब दुकान के बाहर खड़ी गाड़ियों के पास कुछ लोग खुलेआम शराब पीते नजर आए।
सड़कों पर शराब पीने और हंगामा करने की घटनाएं आम हो गई हैं, लेकिन प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















