कोरबा। विद्याभारती मध्यक्षेत्र द्वारा 11 से 14 अक्टूबर तक देवास में आयोजित क्षेत्रीय संस्कृति महोत्सव में कोरबा जिले के सरस्वती विद्यालय के 8 छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए अपनी जगह पक्की की। इन छात्रों ने विभिन्न श्रेणियों में प्रथम स्थान हासिल कर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया।
तरुण वर्ग प्रश्नमंच प्रतियोगिता में मुर्शीद आलम, नियति साहू और डिंपल गुप्ता, किशोर वर्ग प्रश्नमंच में सिद्धार्थ राय, आसिफ अंसारी और बबली भारती, बाल वर्ग निबंध प्रतियोगिता में लक्ष्मी महंत तथा शिशु वर्ग रंगोली प्रतियोगिता में मीरा महतो ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
ये सभी छात्र अब 4 से 7 नवंबर 2025 तक बिहार के सीतामढ़ी में आयोजित अखिल भारतीय संस्कृति महोत्सव में मध्यक्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेंगे।
इस उपलब्धि पर विद्यालय के अध्यक्ष नानजी भाई पटेल, व्यवस्थापक जोगेश लांबा,कोषाध्यक्ष शंकर लाल टमकोरिया, प्राचार्य, प्रधानाचार्य और समस्त आचार्य परिवार ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए छात्रों को शुभकामनाएं दीं।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















