धनतेरस पर आकृति महिला समिति ने हिरोदरीबाई को रोजगार के लिए प्रदान की सहायता

कोरबा।धनतेरस के पावन अवसर पर श्रद्धा महिला मंडल, बिलासपुर की अध्यक्षा श्रीमती शशि दुहन भाभी के मार्गदर्शन में आकृति महिला समिति, सेंट्रल वर्कशॉप कोरबा ने हिरोदरीबाई को आत्मनिर्भर बनाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया।

समिति ने 18 अक्टूबर को उन्हें रोजगार के लिए ठेला, गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति, मिट्टी का कलश और अन्य आवश्यक सामग्री प्रदान की। इस सहायता से उत्साहित हिरोदरीबाई ने अपनी खुशी जाहिर की और समिति की अध्यक्षा नम्रता द्विवेदी सहित सभी सदस्यों का हृदय से आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में सचिव सीमा राव, श्रद्धा गुप्ता, सुनीता जैन, रश्मि टंडन, रोमा मंडल, अंजू पांडे, प्रभाती और नीलम मौजूद रहीं।