कोरबा। धनतेरस के साथ दीपावली के पांच दिवसीय त्यौहार की शुरुआत हो गई। पूर्व क्षेत्र और आसपास के इलाके में उत्साह का माहौल बना रहा। ज्वेलरी, इलेक्ट्रानिक, कपड़ा, बर्तन से लेकर पूजन सामग्री बेचने वाले उत्साहित दिखे। उन्हें आज से लेकर भाई दूज तक अच्छा व्यवसाय होने की आशा है।
धनतेरस पर कोरबा और उपनगरीय क्षेत्रों सहित कस्बों में खास वातावरण दिखा। कोयला, एल्युमिनियम, बिजली से लेकर अनेक उद्योगों की बहुलता वाले कोरबा क्षेत्र में हजारों की संख्या में कर्मचारी और ठेका श्रमिक मौजूद है। कंपनी द्वारा दीपावली पर दिए जाने वाले बोनस के कारण बाजार में रौनक की स्थिति इस बार भी रही। लोगों ने अपनी उपयोगिता को ध्यान में रखते हुए बाजार से खरीदारी की और कारोबारियों को झूमने का मौका दिया।
ऑटो मोबाइल सेक्टर में सबसे अधिक भीड़ रही। दुपहिया से लेकर ई-बाइक, चार पहिया खरीदने में लोगों ने उत्साह दिखाया। सराफा सेक्टर में भारी बढ़ोत्तरी के बाद भी चहल-पहल अच्छी रही। होम फर्नीशिंग, एप्लायंस के साथ-साथ इलेक्ट्रानिक और इलेक्ट्रिकल के अलावा बर्तन की दुकानों में भी भीड़ ने बताया कि लोगों की रूचि क्या है।
कारोबारियों के अनुसार डेढ़ सौ करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन धनतेरस पर ही हुआ है। इस मामले में नक्षत्र और दिन भी मायने रखते है।
पूजन सामग्री के कारोबारी भी खुश
कोरबा के निहारिका क्षेत्र से लेकर बुधवारी बाजार मुख्य मार्ग और ट्रांसपोर्ट नगर के आसपास दीपावली के रौनक नजर आ रही है। पूजा सामग्री के साथ-साथ सजावट में उपयोग आने वाली चीज यहां पर लोगों के लिए उपलब्ध कराई गई हैं।
रास्ते से आने जाने वाले लोग इन्हें निहार भी रहे हैं और खरीद भी रहे हैं। इनमें कई प्रकार की वैरायटी को शामिल किया गया है ताकि लोग अपने बजट के हिसाब से व्यवस्था कर सके।
एक युवती ने बताया कि धनतेरस के मौके पर कारोबार काफी अच्छा है और वह आगे को लेकर भी कुछ ऐसा ही सोचती है। गेंदा फूल और अन्य सामान की बिक्री भी इस पर्व के मध्य नजर काफी बेहतर हो रही है। व्यवसाईयों के पास इसे लेकर अपने तर्क हैं।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

