कोरबा।कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, कटघोरा, कोरबा में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा सीपीआर सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान युवाओं को तंबाखू मुक्त जीवनशैली अपनाने और नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. एसएस पोर्ते ने सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) देने की तकनीक और इसके लाभों के बारे में विस्तार से बताया। डॉ. देवेंद्र साहू और योगेंद्र सिंह ने डेमोंसट्रेशन के माध्यम से सीपीआर की प्रक्रिया को समझाया।
वहीं,डॉ. आकांक्षा पांडे ने तंबाखू मुक्त युवा अभियान के तहत स्वयंसेवकों को नशे से मुक्त रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की विस्तृत जानकारी दी।
कार्यक्रम में छात्रों ने भी नशा मुक्ति और सीपीआर से संबंधित विषयों पर अपने विचार साझा किए।
इस आयोजन का संचालन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रोशन भारद्वाज ने किया। यह कार्यक्रम युवाओं में स्वस्थ और नशामुक्त जीवनशैली को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

